फोटो नंबर-04मोहल्ला जमालपुर में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को मोहल्ला जमालपुर से प्रभात फेरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह ठाकुर जी की आरती से हुआ। इस अवसर पर प्रभात फेरी के यजमान सुदेश देवी एवं पवन कुमार परिवार रहे। प्रभात फेरी जमालपुर से नई सराय, सैन चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए शामिल हुए। संवाद