फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिव मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकाली

Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कटला मंडी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह कटला मंदिर से महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कटला मंडी के विभिन्न बाजारों एवं प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव की त्रिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर में स्थापित की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें