फोटो 11 सब अर्बन सब यूनिट के त्रिवार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते हुए।स्रोत स
- फोटो : खरीदारों से बाजार गुलजार।
नारनौल। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम की सब अर्बन सब यूनिट के त्रिवार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव बैठक सर्कल सचिव सत्यवीर सिंह, जेई यूनिट सेक्रेटरी अशोक कुमार और यूडीसी बिजेंद्र की उपस्थिति में हुई।
बैठक में चंद्रजीत को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। रविंद्र सिंह को उप प्रधान, पवन सैनी को सचिव, नरेश को सहसचिव और पवन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मोहनलाल को संगठनकर्ता और राजकुमार एएलएम को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।