फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम, प्रीति द्वितीय

Fri, 23 Feb 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में वीरवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता के आह्वान पर म्हारी लाडो, म्हारी शान अभियान के तहत म्हारी प्यारी लाडो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता भूपसिंह भारती के मार्गदर्शन में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम, प्रीति द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रही। वहीं नारा लेखन में सोनम प्रथम, आशा द्वितीय और कसक व शिवानी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। भूपसिंह भारती ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर स्वरचित रचनाएं सुनाईं। इस अवसर पर प्रवक्ता सुमन लता, सुषमा यादव, धर्मवीर, बबीता, सरला शास्त्री, प्रीतम बागड़ी, प्रमिला, सुखवीर सैनी, अंकित लाटा व बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें