फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चंडीगढ़-बांद्रा रही रद्द, नारनौल से सराय रोहिल्ला जाने वाली चार ट्रेनें चलीं सुचारू

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21नारनौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सुबह 7:40 बजे जिस ट्रेन के आने का इंतजार था, वह आई ही नहीं। स्टेशन पर पहुंचे यात्री इधर-उधर पूछताछ करते रहे और आखिर में निराश होकर लौटना पड़ा। सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया था। इसी कारण चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन रद्द रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन प्रत्येक सप्ताह के वीरवार को बांद्रा से चंडीगढ़ के लिए चलती है और नारनौल स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 7:40 बजे तक पहुंचती है। हालांकि शुक्रवार को नारनौल होते हुए दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें रूणीचा एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस और चेतक एक्सप्रेस सुचारू रूप से चलीं।
इसलिए चलीं ये चार ट्रेनें :
उत्तर रेलवे के अंतर्गत संचालित और दिल्ली पहुंचने व दिल्ली को पार करने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया था। नारनौल होकर चलने वाली ये चारों ट्रेनें उत्तर-पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आती हैं और दिल्ली जंक्शन से पहले सराय रोहिल्ला स्टेशन तक ही चलती हैं। वहीं चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन दिल्ली को पार कर चंडीगढ़ तक जाती है।
विज्ञापन

...................
ट्रेन रद्द होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को चंडीगढ़ से बांद्रा के लिए चलने वाली ट्रेन जो नारनौल स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे तक पहुंचती है, चलेगी या नहीं, इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।-गणेश शर्मा, प्रधान, दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ, नारनौल।
................
नारनौल से कई यात्री ऐसे भी हैं जो रेवाड़ी जंक्शन से दिल्ली के लिए संचालित ट्रेन से दिल्ली जाते हैं लेकिन रेवाड़ी जंक्शन से रद्द ट्रेन के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ा।-पूनम फौजदार, मोहल्ला मिश्रवाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें