फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना

Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वर्तमान परिदृश्य में पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव से तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होने लगी है। इसकी वजह से एक बार फिर से आमजन को गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। शनिवार को जिला में सुबह से शाम तक सूर्य की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शनिवार को महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री पर रहा। वहीं नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री व महेंद्रगढ़ का 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार से एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। जिससे सीमित स्थानों पर 4-7 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। 4 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन राजस्थान पर बनने की वजह से पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। वहीं सीमित स्थानों पर 4-7 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी/बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें