फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विवाहिता ने अज्ञात कारणों से निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मंढाना में विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस विवाहिता के परिजनों की बयान के आधार पर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंपा दिया। बताया कि जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं तथा करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन

गांव मंढाना में 25 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार रात्रि को घर में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को नागरिक अस्पताल में विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला के मायका पक्ष के परिजनों ने पुलिस में दहेज हत्या की शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें