फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट और कागजात के सड़कों पर दौड़ रहे 40 वाहनो के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना पुलिस ने बिना हेलमेट व कागजात के सड़कों पर दौड़ रहे वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान टीम के सदस्यों ने करीब 40 लोगों के चालान किए है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि बिना कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को 18 साल से कम उम्र के किशोर को वाहन न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो बच्चे के साथ-साथ उसके अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। टीम समय-समय पर कस्बे में अभियान चलाकर इस प्रकार के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। जिसके तहत रविवार को करीब 40 चालान किए गए है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, एचसी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें