फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर कूड़ा फेंकने पर कटेगा चालान

Mon, 15 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5रेवाड़ी रोड पर दुकानदारों को समझाते डीएमसी रणवीर सिंह।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में शहरी स्वच्छता अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है। जिले के सभी नगर परिषदों और नगर पालिका इलाकों से रोजाना लगभग 102.5 टन कूड़े का उठान किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि सड़क पर कूड़ा फेंकने पर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि सरकार की पहल से जिले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नारनौल में 62 टन, महेंद्रगढ़ में 18 टन, कनीना में 7 टन, अटेली में 6.5 टन और नांगल चौधरी में तकरीबन 9 टन कूड़ा रोजाना उठाया जा रहा है। सभी नगर परिषद और नगर पालिका के कर्मचारी इस कार्य में पूरी मेहनत के साथ लगे हुए हैं।

रणवीर सिंह ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि लोग कूड़े को सड़कों पर या खाली प्लॉटों में न फेंकें। जब भी कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां आएं तो उसमें ही डालें। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल का मकसद जिले को एक स्वच्छ और सुंदर स्थान बनाना है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


वहीं जिला नगर आयुक्त ने रेवाड़ी रोड नारनौल में सुबह साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान सड़क पर कूड़ा डाल रहे दुकानदारों को समझाया कि वे भविष्य में सड़क पर कूड़ा न डालें। उन्होंने हिदायत दी कि भविष्य में अगर सड़क पर कूड़ा फेंका तो दुकानदार का चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर रोज कूड़ा उठाने वाले वाहन आते हैं। उस वाहन में ही कूड़ा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें