फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले 5 दुकानदारों का चालान

Thu, 05 Sep 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

नगर परिषद टीम ने पॉलिथीन बिक्री को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापा डाला। नप टीम की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और पॉलिथीन को छुपाने में जुट गए। हालांकि इसके बाद भी नगर परिषद टीम ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले 5 दुकानदारों का चालान काटने में कामयाब रही। जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण के तहत पॉलिथीन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों से अपील है कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करे और ग्राहक भी खरीददारी के समय अपने साथ थैला लेकर जाएं। इस दौरान राजेश, सतीश, मोहित और रवि आदि नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें