फोटो नंबर-20ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देती पुलिस। स्रोत- पुलिस
- फोटो : संवाद
नारनौल। यातायात पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा बिना वर्दी पहन कर ऑटो चलाने पर चालकों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर ऑटो रिक्शा चालकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जो ऑटो रिक्शा चालक बिना वर्दी पहने पाए गए उनके चालान काटे गए। जागरूकता अभियान के दौरान ऑटो चालकों को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने, वाहन को निर्धारित गति में चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, किसी भी प्रकार का नशा न करने, यातायात नियमों की पालना करने जागरूकता के साथ-साथ डायल 112 की भी जानकारी दी जा रही है।