फोटो संख्या:57- नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब कनीना में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 पर
कनीना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब में आरएसएस शाखा कनीना की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सामुहिक रूप से व्यायाम व ध्वज प्रणाम कराया गया।
शाखा प्रमुख डाॅ. विनोद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपने विचार रखे। कंवर सैन वशिष्ठ ने कहा कि नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सूर्य की पहली किरण के प्रकाश से आरंभ होता है। काल गणना के अनुसार सृष्टि को एक अरब 97 करोड 29 लाख 40 हजार 126 वर्ष हो चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रबंधक दिलावर सिंह, श्याम सुंदर बंसल, धर्म प्रचार प्रमुख कुलदीप तंवर, शिव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।