फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चौ. धर्मबीर सिंह आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल

Fri, 03 May 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह शनिवार सुबह 10 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले वह चुनाव कार्यालय सीताराम मैरिज प्लेस में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जनसभा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रदेश वित्त मंत्री जेपी दलाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री एवं क्लस्टर इंचार्ज मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री एम विधायक घनश्याम सराफ, पूर्व मंत्री शशि परमार, लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण यादव विधायक कोसली, अटेली विधायक सीताराम यादव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भिवानी जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, दादरी जिला अध्यक्ष किरण कलकल, लोकसभा संयोजक शंकर धुपड़ प्रमुख रूप से पहुंचेंगे।
इसके अलावा लोकसभा चुनाव प्रबंधन संयोजक शिवकुमार मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, सभी परिषद और पालिका अध्यक्ष, जिला प्रमुख दादरी, जिला प्रमुख भिवानी, सभी पार्षद, सभी पंचायत समिति के अध्यक्ष, सभी सरपंच, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष भारती सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी, तीनों जिलों के महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, सर्व समाज के प्रधान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें