फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : 33 परीक्षा केंद्रों पर 22810 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10741 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र के अंदर लगी अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। पहले दिन 33 परीक्षा केंद्रों पर हुई संयुक्त पात्रता परीक्षा कुल 32921 अभ्यर्थियों में से 22810 ने परीक्षा दी जबकि 10741 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन रविवार को कुल 32903 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में 8.30 बजे अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया था। परीक्षा दस बजे शुरू हुई थी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्थानों पर जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों के आभूषण (नाक का कांटा, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और अंगूठी) उतरवा दिए थे। युवाओं के जूते चप्पल उतरवा कर जांच की गई। पुलिस की जांच के बाद अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर होकर गुजरना पड़ा। अंगूठे का निशान एवं फोटो का मिलान करने के बाद प्रवेश दिया गया। निषेधाज्ञा लागू होने के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। फ्लाइंग स्क्वॉड की पांच टीमें बनाई गई थी जो जांच करती रहीं। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के लिए नई अनाज मंडी में पार्किंग बनाई गई थी। शटल बस सेवा की सुुविधा थी। लोकेशन पता करने के लिए गूूगल मैप का लिंक शेयर किया गया था। पीजी, नेट क्वालीफाई तथा पीएचडी कर युवाओं ने भी परीक्षा दी।
-
बैग रखने के लिए लिए गए 50 से 100 रुपये
परीक्षा केंद्र के अंदर बैग आदि नहीं ले जाने दिया जा रहा था। ऐसे में अभ्यर्थियों को बाहर ही बैग रखना पड़ रहा था। अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर दुकानों पर बैग रखे तो वहां 50 से 100 रुपये चार्ज किए जा रहे थे।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर नहीं चली रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान
- नारनौल शहर सहित दूसरे जिलों में कार्य के लिए प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को हुई परेशानी
फोटो नंबर 18 से 22
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। संयुक्त पात्रता परीक्षा के चलते शनिवार को लोकल रूटों पर रोडवेज की बसें नहीं चलीं जिससे आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी से नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को हुई।
रोडवेज ने अपनी सभी बसों के साथ-साथ निजी परमिट व स्कूल की बसों को हायर कर संयुक्त पात्रता परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के चलाया गया। अभ्यर्थियों के लिए केंद्रों तक निशुल्क बसों में यात्रा करने की सुविधा सरकार ने दी है। प्राइवेट परमिट, सहकारी समिति सहित स्कूल बसों को हायर किया गया है। विभाग की दो दिनों तक करीब 1300 बसों का संचालन करने की योजना है। मगर इस दौरान लोकल रूट के यात्रियों के आवागमन के लिए विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं है। परिवहन बसों का संचालन किए जाने के कारण शनिवार को लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें