फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्र देगा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक अमरदीप का चयन 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। अमरदीप गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सलामी देगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अमरदीप कुमार के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अमरदीप कुमार ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है व उनके चयन से अन्य स्वयंसेवकों को भी जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए लंबी चयन परीक्षा से गुजरना होता है, जिसके तहत स्वयंसेवक को परेड, शारीरिक कौशल व सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद हकेविसि के बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अमरदीप कुमार का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। अमरदीप कुमार के पिता अजय कुमार ने कहा कि वह अपने परिवार का पहला व्यक्ति है जिसे कर्त्तव्य पथ पर परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अमरदीप कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होना हर स्वयंसेवक का सपना होता है। हकेंवि एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप, डॉ. रेणु, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. अजय पाल शर्मा ने अमरदीप कुमार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें