महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में स्व-गणना को लेकर आयोजित अभियान में विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि जनगणना देश के विकास की मजबूत नींव है। सटीक जनगणना से ही सरकार को योजनाएं बनाने और संसाधनों का सही वितरण करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि युवाओं से आह्वान किया कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए स्वयं अपनी गणना सुनिश्चित करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने खेल और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने पर भी बल दिया।
सहायक चार्ज ऑफिसर जनगणना राजेश शर्मा झाड़ली एवं दीपक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय यादव, उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, शंकर, दिनेश शर्मा, हरीश रोहिल्ला, दुलीचंद, अनिल कोच मौजूद रहे।