महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने वार्डों में सीमेंटेड बैंच लगाने की योजना बनाई है। नगर पालिका की ओर से करीब 10 लाख रुपये से 15 वार्डों व सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंटेड बैंच लगेंगे। हर वार्ड में 20-20 बैंच व सार्वजनिक स्थानों पर 50 बैंच लगाई जाएगी।
नगर पालिका की ओर से एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर आगामी प्रकिया शुरू की दी गई है। वार्ड नंबर छह पार्षद राजेश सैनी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
नगर पालिका की ओर से शहर के 15 वार्ड के सार्वजनिक स्थानों पर 20-20 बैंच व पार्क, श्मशान घाट, बाजार क्षेत्र, मंदिर, सार्वजनिक चौक, बस स्टैंड के नजदीक 50 बैंच लगाई जाएगी।
वर्जन:
शहर में 15 वार्डों व सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंटेड बैंच लगाई जाएगी। एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एजेंसी की ओर से एक सप्ताह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़