ब्रह्मचारी जीवानंद नैष्ठिक की प्रथम पुण्यतिथि पर पहुंचे गणमान्य। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। महर्षि दयानंद सरस्वती गोशाला नागलिया रनमौख में वार्षिक उत्सव एवं ब्रह्मचारी जीवानंद नैष्ठिक की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर हवन व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य विजयपाल ने कहा कि स्वामी जीवानंद नैष्ठिक ने सनातन धर्म, गो माता, शिक्षा और समाजसेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान गोरक्षक के नाम पर चौक के शिलान्यास की जानकारी भी साझा की गई। गोशाला के संचालक व अध्यक्ष सत्य मुनि ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा सहित अन्य राज्यों से संत, संस्थाओं के मुखियाओं और भजन उपदेशकों की उपस्थिति रही। संवाद