आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में संस्कार निर्माण कार्यक्रम मनुष्य जन्म अनमोल है नाम से संगोष्ठी का आयोजन आशियाना वृद्धाश्रम, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल व वीर भगत सिंह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य जीवन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होता है। इस जीवन का एकमात्र उद्देश्य प्रभु प्राप्ति है।
वक्ताओं ने महाभारत प्रसंग के माध्यम से जीवन का संदेश दिया। संवाद