नारनौल। बहरोड़ रोड पर आयोजित जनसभा में वेदोपदेशक कप्तान जगराम आर्य ने लोगों से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवाली पर नए अन्न की आहुति देकर हवन करना चाहिए। साथ ही पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने में योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि दिवाली पर अंधाधुंध आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसके अलावा दुकानों, मकानों, खलिहानों और फैक्ट्रियों में आग लगने का खतरा भी रहता है। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को दिवाली पर किसी भी प्रकार की आतिशबाजी नहीं करने की शपथ दिलाई। संवाद