महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में दिवाली को लेकर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा ने किया।
विज्ञापन
प्राचार्या प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को प्रदूषण रहित एवं भाईचारे से दिवाली मनाने की सलाह दी। महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. विजय यादव, एनसीसी प्रभारी प्रो. (डॉ.) कैप्टन शमशेर सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. रेनू यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद