नारनौल। सीबीआई चंडीगढ़ द्वारा बुधवार को पैन कार्ड डिलीट करवाने की एवज में रिश्वत लेने वाले टैक्स सहायक को अंबाला अपने साथ ले गई। जहां टीम ने टैक्स सहायक को पेश किया गया। सीबीआई टीम उक्त मामले में देर रात तक कार्यालय में दस्तावेजों की जांच में लगी रही। कनीना के पास लगते गांव रामबास निवासी विक्रांत शर्मा ने दो पैन होने के कारण एक पैन कार्ड को डिलीट करवाने के लिए नारनौल आयकर विभाग के कार्यालय में पहुंचा था। इस पर वहां कार्यरत जयप्रकाश नामक कर्मचारी ने उससे इस कार्य के लिए 5 हजार देने की मांग की, जिस पर 4 हजार में सहमति बनी। इसके बाद विक्रांत ने इसकी शिकायत सीबीआई चंडीगढ़ को कर दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई चंडीगढ़ की टीम बुधवार को नारनौल के आयकर विभाग कार्यालय में पहुंची। जहां पर सीबीआई की टीम ने कर्मचारी को काबू कर लिया। टीम देर रात तक कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करने में जुटी रही। वहीं देर रात ही कर्मचारी को अपने साथ लेकर अंबाला गई।