फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाबालिग छात्रा से दुराचार के आरोप में लेक्चरर गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारनौल। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने उसी कॉलेज के लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी लेक्चरर पटीकरा निवासी सतपाल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा ने दुराचार के मामले की शिकायत करीब एक सप्ताह पहले प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। कमेटी ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप को जांच में सही पाया और अपनी रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंपी। इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग छात्रा के बयान पर आरोपी लेक्चरर सतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने लेक्चरर सतपाल के खिलाफ पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी शारदा ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी लेक्चरर सतपाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें