फोटो नंबर- 13गांव मुंडियाखेड़ा में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित। स्रोत-स्वय
सिहमा। गांव मुंडियाखेड़ा में चोरों ने में दो बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा लिए। मुंडियाखेडा निवासी पूर्व सरपंच विक्रम सिंह और राकेश मुंडियाखेड़ा ने बताया कि परिवार के सदस्य के उपचार के लिए दिल्ली गए हुए थे।
इस दौरान विक्रम सिंह और राकेश के घर पर ताला लगा हुआ था। गांव के लोगों से सुबह सूचना मिली कि दोनों घरों में चोरी हो गई है। जब पीड़ित परिवार ने अपने घर पहुंचकर देखा तो चोरों ने उनके घर की अलमारी, संदूक, सूटकेश, बेड आदि सबको खंगाला हुआ था। सोने का मंगल सूत्र, चांदी की पायल और 13 तेरह हजार रुपये नकद ले गए। वहीं पीड़ित राकेश ने बताया कि चोर उनके घर से दो सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी और 46 हजार रुपये नकद ले गए। पीड़ितों ने शिकायत दोंगड़ा पुलिस चौकी में दर्ज कराई है।