फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी

Thu, 06 Jun 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक बंद मकान से चोरों ने चांदी-सोने के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक को चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नांगल चौधरी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसका मकान निजामपुर रोड जलबेरिया काटा के पीछे हैं। उसका व्यवसाय हैदराबाद में है। शिकायत में बताया कि 4 जून की रात को नाम पता नामालूम अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने 1 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी कानों के झुमके, 1 नाक की नथ, 120 चांदी के सिक्के, 2500 ग्राम चांदी के बर्तन व पाजेब, 2 नग पीतल की भगुनी, 2 पीतल के लोटे जिन पर उसका नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा एक एलईडी, 80,000 हजार नकद व अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें