नारनौल। शहर के इंद्रा कॉलाेनी में एक मकान से नकदी व आभूषण चोरी हो गए। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी रमेश ने बताया कि 26 अगस्त को उनके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर के अंदर चोर घुस गए और दरवाजों का ताला तोड़कर एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पाजेब और 20 हजार रुपये, एक लैपटॉप, जमीन के कागज, पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य कागजात चोरी कर ले गए। चोर घर से बर्तन और नल भी चोरी कर ले गए। संवाद