नांगल चौधरी। कस्बे के गांव शहबाजपुर में एक सोलर की 200 फीट लंबी केबल चोरी हो गए। पुलिस शिकायत में शहबाजपुर निवासी इंद्रवेश ने बताया कि 6/7 सितंबर की रात को उसके सोलर मोटर से केबल चोरी हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।