फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर से नकदी और जेवरात चोरी

Sat, 02 Mar 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को कनीना में चोरों ने एक घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित राहुल यादव ने बताया कि सुबह किसी गृह कार्य से परिवार सहित बाहर गए हुए थे। दोपहर 2 बजे आए तब घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। उन्होंने डायल 112 को कॉल किया जिसके बाद डायल 112 में शहर थाना की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने इसके जानकारी ली। राहुल ने बताया कि घर के पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखी हुईं पेटियों और अलमारियों के ताले भी टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने की चूड़ी 43 ग्राम, सोने की चैन, सोने की अंगूठी, 77 हजार रुपये व 48 हजार रुपये आदि सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि घर से परिवार के लोग भी 11 बजे किसी कार्य से गए हुए थे। दो बजे जब घर लौटे तो घर के पीछे का दरवाजा की जाली व ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर रखी पेटी और सूटकेस, अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। राहुल ने बताया कि उनके घर से जेवर सोने की चूड़ी, सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित सवा लाख रुपये की नकदी चोरी हुआ। शहर थाना प्रभारी कमलदीप राणा के अनुसार हर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें