फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसों का निपटारा भाईचारे से करवा सकते हैं : जज रितु तंवर

Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- महेंद्रगढ़ न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में केसों की सुनवाई करती जज रितु तंवर-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/ कनीना। महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में जज रितु तंवर के समक्ष 1203 केसों की सुनाई की गई। 61 केसों का निपटान किया गया।
विज्ञापन

इनमें से बैंक रिकवरी, चेक रिकवरी, यूसीआर, एनएसीटी, ट्रैफिक चालान, सिविल केस का निपटान किया गया। 2 करोड़ 12 लाख 82 हजार 778 रुपये की रिकवरी की गई। जज रितु तंवर ने बताया कि लोक अदालत लोगों के लिए एक आसान रास्ता है। इससे आप अपने केसों का निपटारा भाईचारे से करवा सकते हैं। आपसी मतभेद नहीं होता है। लोक अदालत में किए गए फैसले की कोई अपील नहीं होती है। लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा फैसले करवाकर फायदा उठाना चाहिए।
लोक अदालत से किसी की जीत व किसी की हार नहीं होती है। दोनों पक्षों की सहमति से केसों का निपटारा किया जाता है। विधिक सेवक विजय सिंह ने बताया कि लोक अदालत से समय व पैसे की बचत होती है। बार-बार न्यायालय के चक्कर नहीं काटते पड़ते तथा कम समय में फैसला हो जाता है। और प्रेमभाव बना रहता है। इस मौके पर अधिवक्ता विक्रम सिंह, रीडर गोविंद, जीडब्ल्यू संदीप, पूनम, नवीन, सुनील, प्रवीन, राजेंद्र, हरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कनीना न्यायालय में शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीजेएम प्रवीण कुमार ने की। लोक अदालत बैच में सुनवाई के दौरान कुल 843 मामले रखे गए, जिसमें से आपसी सहमति से 38 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। केसों में बैंक रिकवरी, अनआई एक्ट, ट्रैफिक, सिविल केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
केस में 2092142 रुपये की रिकवरी की गई। इस अवसर पर कनीना न्यायालय के एसडीजेएम प्रवीण कुमार ने कहा कि लोक अदालत में विवादों का निपटारा करने से लोगों के समय और धन की बचत होती है। इसलिए लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले मिल बैठकर निपटाना चाहिए। इस अवसर पर बार प्रधान मंजीत यादव, पूर्व प्रधान ओपी रामबास, पूर्व प्रधान संदीप यादव, लोक अदालत बैंच सदस्य अधिवक्ता मीनाक्षी यादव, अधिवक्ता सुनील रामबास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें