नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर नसीबपुर में स्थित एक दुकान में चोरी का प्रयास करने के मामले में महावीर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामनगर कॉलोनी निवासी रिषभी गोयल ने बताया कि उसकी दुकान जिला जेल नसीबपुर के पास है। 29 सितंबर की रात्रि आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। 30 सितंबर की सुबह सूचना मिली कि उनकी दुकान में चोर घुसा था और उसने चोरी की कोशिश की है। वह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान की गली में सीढ़ी लगाकर चोर दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन पड़ोसियों के जागने के कारण चोर सामान और अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। उसे कुतबापुर निवासी एक व्यक्ति पर शक है क्योंकि उसने पहले भी उसकी दुकान से चोरी की है। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की और मामला दर्ज किया।