मंडी अटेली। महिला नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने गांव से कस्बा अटेली में किसी कार्य से जा रही थी कि गांव खेड़ी निवासी पूर्ण नामक व्यक्ति ने महिला को अटेली छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे एक होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में कहा है कि उक्त व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया जिसके कारण वह ब्लैकमेल भी करने लगा। जब महिला उसके द्वारा किए गए अत्याचार से तंग हो गई तो उसने अपने पति को आपबीती की कहानी बताकर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू दी।