फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का गबन करने डिपो धारक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वार्ड नंबर 19 स्थित डिपो में पीओएस मशीन के रिकार्ड से कम राशन मिलने पर शहर थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक सत्यबीर के साथ टीम ने वार्ड नंबर 19 स्थित राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया था। मौके पर राशन डिपो पर ताला लगा हुआ मिला। इस पर उपायुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने बारे में कहा गया था। इसके बाद उपायुक्त ने नायब तहसीलदार गजे सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के मौके पर पहुंचने पर राशन डिपो का ताला तुड़वाया गया व मौका की वीडियोग्राफी की गई। डिपो में राशन की जांच के दौरान पाया गया की पीओएस मशीन के अनुसार प्रधानमंत्री योजना के 18 क्विंटल 400 ग्राम गेहूं, मुख्यमंत्री योजना के 14 क्विंटल 900 ग्राम गेहूं, 4 क्विंटल 64 किलो ग्राम बाजरा, 10 किलो ग्राम चीनी पीओएस मशीन के ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार कम पाई। जबकि 8 सितंबर को राजेश कुमार डिपो धारक को पीएम और सीएम योजना के तहत गेहूं के 247 बैग कांफैड द्वारा पहुंचाए गए थे। जो मौका पर 247 बैग की बजाय 226 बैग ही मिले। इसमें भी 21 बैग यानि 10.5 क्विंटल गेहूं कम मिले। इस प्रकार अनियमितताएं कर डिपो धारक ने पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 का उल्लंघन किया है। डिपो धारक द्वारा पीओएस अनुसार सरकारी राशन जोकि लोगों में वितरित होना था उसका गबन किया हुआ है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने डिपो धारक के खिलाफ शहर थाना पुलिस में एक शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें