मंडी अटेली। गांव छापड़ा सलीमपुर में कुछ दिनों में लंपी चर्म रोग से पीड़ित 10 गायों की मौत हो गई। गांव की निवर्तमान सरपंच रामरति देवी ने बताया कि लंपी चर्म रोग से गायों की मौत चिंता का विषय है।
कहा कि यह रोग गायों में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। रोग पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। न ही पशु चिकित्सक की टीम गठित कर गायों का इलाज किया जा रहा है। बताया कि अगर प्रशासन ने गायों में फैल रही इस महामारी की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो यह बीमारी मनुष्यों में भी फैलने का भय बना हुआ है। उन्होंने चिकित्सकों की टीम भेजकर इलाज शुरू कराने की मांग की है।