नारनौल। नारनौल के अटेली क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मिर्जापुर बाछोद निवासी संदीप के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि मिर्जापुर बाछोद निवासी संदीप कुमार नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। वह गांव सैदपुर की मुख्य फिरनी रास्ता से सरकारी स्कूल अटेली मंडी की तरफ जाने वाली गली में नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहा है। सूचना मिलने पर गांव सैदपुर की मुख्य फिरनी रास्ता से सरकारी स्कूल अटेली मंडी की तरफ जाने वाली गली में पुलिस टीम पहुंची तो वहा एक युवक बाइक के पास खड़ा था। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। उसे पकड़कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया और युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान युवक की जेब में नशीला पदार्थ स्मैक मिला। जिसका पेपर सहित वजन 1.60 ग्राम हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।