कनीना। उपमंडल के गांव बवाना में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बवाना निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अक्तूबर को वह अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान उसने रिंकू के मकान के सामने पहुंचकर प्लॉट से ईंधन उठाने के लिए कहा था। इसी दौरान रिंकू ने उसे पीछे से पकड़ लिया व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रिंकू, अनिल, प्रवीन, सुनिल, दीपू, विकास, महेश सहित तीन अन्य युवती व महिलाओं ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने सतबीर की शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।