नारनौल। नारनौल के निजामपुर क्षेत्र से एक युवती घर से लापता हो गई। अब युवती की बहन ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। शिकायत में उत्तर प्रदेश के महोवा जिले के तिंदौली गांव की महिला ने बताया कि वह चार माह से अपने पति के साथ आजमाबाद मौखुता में मजदूरी कर रही है। उसकी बहन उत्तर प्रदेश के पंधरी गांव से उसके पास 30 सितंबर को आई थी, जिसके बाद 15 अक्तूबर को घर से कहीं चली गई, जो अब तक नहीं लौटी है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह पहले भी घर से कहीं चली गई थी, जिसकी भी पुलिस को शिकायत दी थी। उसने उस समय बताया था कि वह अपनी मर्जी से कहीं गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।