जेई विकास शर्मा के खिलाफ एक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला है। नगर परिषद ईओ ने बताया कि विजिलेंस की टीम जेई विकास को नगर परिषद कार्यालय से अपने साथ पूछताछ के लिए गुरुग्राम लेकर गई है।
नारनौल नगर परिषद के एक जेई को विजिलेंस की टीम गुरुग्राम में पूछताछ के लिए लेकर गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को विजिलेंस की टीम करीब 11 बजे नारनौल नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। जिसके बाद नगर परिषद में तैनात जेई विकास शर्मा व दो प्रापर्टी डीलर को विजिलेंस की टीम अपने साथ गुरुग्राम लेकर गई है। बता दे कि
विज्ञापन
विकास शर्मा के खिलाफ एक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला है। इसी मामले में कॉलोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर को भी अपने साथ लेकर गई है। ग्रीवेंस कमेटी में मामला उठने पर ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौल में अपनी बैठकों के दौरान नारनौल नगर परिषद जेई को चेतावनी दी हुई है कि वे अपना रवैया सुधार ले। नगर परिषद ईओ ने बताया कि विजिलेंस की टीम जेई विकास को नगर परिषद कार्यालय से अपने साथ पूछताछ के लिए गुरुग्राम लेकर गई है।