फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्टर पर धोखधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार निवाज नगर के राजकुमार ने सीएम विंडा पर एक शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि निवाजनगर निवासी राधेश्याम 10वीं का झूठा सर्टिफिकेट लगाकर आरएमपी के सर्टिफिकेट की आड़ में डॉक्टर बनकर मरीजों का उपचार कर रहा है। राजकुमार का आरोप हैं कि राधेश्याम झोलाछाप है और अपने को डॉक्टर लिखता है। आरोपी के पास कोई डॉक्टर की उपाधि नहीं है। राधेश्याम आरएमपी सर्टिफिकेट की आड़ में जनता को लूट रहा है। आरोपी ने घर के अंदर क्लीनिक बना रखा है और लोगों अंग्रेजी दवाइयां देता है। इसके काफी केस खराब हो चुके हैं, लेकिन गांव में होने की वजह से लोग चुप रहते हैं। इसे लेकर कई बार सीएमओ को शिकायतें की जा चुकी है। आरोपी टीम के आने पर भाग जाता है, लेकिन कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें