फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुसाइड मामले में गांव के साहूकार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नांगल नूनिया गांव निवासी विक्रम सिंह मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बेटे अमन के साथ छह दिसंबर को नासिक गया था। दोनों ने नासिक में ही मजदूरी का काम किया। 14 दिसंबर को घर से फोन आया तो दोनों नासिक से घर के लिए चल पड़े। 15 दिसंबर की सुबह नौ बजे ससुराल नीम का थाना राजस्थान में पहुंचे तो चाचा के लड़के ने फोन पर सूचना दी की जल्द से घर पहुंचो। घर पहुंचा तो पता चला की पत्नी संतोष देवी (42) ने कमरे में चुन्नी से पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पीड़ित विक्रम ने आरोप लगाया हैं कि गांव के बिजेंद्र से 150000 रुपये कर्जा लिया हुआ है। बिजेंद्र ने घर पर आकर रुपये वापस मांगे और पत्नी के साथ गाली-गलौज की। जिससे परेशान पत्नी ने जान दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पति की शिकायत पर आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें