संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। गांव मालड़ा-बवाना रोड पर एक अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में घायल की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में गांव मालड़ा बास निवासी दीवान व अजय घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया था। वीरवार को कनीना पुलिस को दी शिकायत में दीवान ने बताया कि एक अप्रैल को वह गांव के ही अजय के साथ बाइक पर सवार होकर बवाना रोड पर एक धर्मकांटा से घर की ओर वापस जा रहे थे। शाम को करीब आठ बजे ट्रैक्टर चालक सामने से तेज गति से आया। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया था। रोहतक में उपचार के बाद हालात सुधरने पर पुलिस को शिकायत दी।