नारनौल। नियामतपुर में शनिवार रात छत से गिरने से कारपेंटर धर्मवीर (39) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार धर्मवीर रात करीब एक बजे घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि धर्मवीर परिवार का मुख्य कमाने वाला था। छत पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण हादसा होने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद