फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कारपेंटर व पीपीओ ट्रेड की स्वरोजगार में अहम भूमिका

Sat, 22 Jun 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले तीन सालों के दौरान युवाओं की कारपेंटर व पीपीओ के कोर्स में लगातार रुची घटती जा रही है।
विज्ञापन

इन दोनों कोर्स की कुल 44 सीट पर अभी तक आवेदन का आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि विशेषज्ञ दोनों ही कोर्स स्वरोजगार स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं। क्षेत्र के युवा इन दोनों ही ट्रेड को कम महत्व दे रहे हैं। इन दोनों ट्रेड से पास आउट युवाओं की औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मांग है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ आईटीआई में कारपेंटर ट्रेड में कुल 24 सीट हैं, जबकि इस पर महज अभी तक 9 आवेदन ही आए हैं। वहीं पीपीओ (प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑप्रेटर) ट्रेड में 20 सीट पर महज 6 आवेदन आए हैं। दोनों ही ट्रेड एक-एक वर्ष में पूरे होने वाले हैं। हालांकि युवाओं का मानना है कि कारपेंटर ट्रेड में वह केवल लकड़ी से जुड़े कामों में कौशल हो सकते हैं, लेकिन ऑटो मोबाइल व औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी मांग है। इस अलावा दोनों ही ट्रेड से प्रशिक्षण लेकर युवा कम लागत में स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें