फोटो संख्या:71- सतनाली में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नवनियुक्त प्रधान को माला पहनाकर बधाई
सतनाली। सतनाली सामुदायिक भवन में जिला प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन सतनाली खंड की कमेटी का गठन किया, जिसमें खंड प्रधान जगदीश प्रसाद, उप प्रधान लाली देवी, सचिव अशोक नागर, सहसचिव आनंद कुमार, संगठन सचिव परमवीर, सलाहकार रामनिवास, प्रैस सचिव संजय कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। पवन कुमार ने कहा कि शीघ्र ही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से चंडीगढ़ में मुलाकात की जाएगी।
खंड प्रधान जगदीश प्रसाद ने कहा कि यूनियन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश, रवि, रामफल, चरणसिंह, अशोक, ब्रह्मप्रकाश, सुरेश, विकास, कपिल सहित अनेक सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।