23jjrp05- झज्जर। छात्राओं को अलग-अलग विषयों की जानकारी देते। संवाद
- फोटो : samvad
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सोमवार को कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। भारतीय सेना के ब्रिगेडियर डॉ. अशोक पाठक ने छात्राओं को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में उच्च परिशुद्धता वाले हथियारों का प्रयोग किया गया था। मानव निर्मित उपग्रहों का उपयोग संचार, मौसम के पूर्वानुमान, जासूसी और नेविगेशन के लिए किया जाता है जिससे हमें विभिन्न संबंधित विषयों की नई-नई जानकारियां प्राप्त होती है। शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को उनके व्यक्तित्व क्षमता और रुचियों के आधार पर सही कॅरिअर पथ, उच्च शिक्षा और नौकरी के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद ध्रुव भटनाकर ने शिक्षा में डिजिटल साक्षरता के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. चित्रलेखा बंसल, डॉक्टर अनु बरवड़, डॉ. अनुपमा मौजूद रहे। संवाद