फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार शृंगार की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 12 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान में जला हुआ सामान
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर पीजी कालेज के पास स्थित कार शृंगार की दुकान में शनिवार सुबह करीब पांच बजे शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा करीब 14 लाख रुपये का सामान व विभिन्न उपकरण जलकर राख हो गए। आग की सूचना पाकर नारनौल से मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। जब तक दमकल ने आग पर काबू  किया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव खतरीपुर निवासी कृष्ण कुमार ने नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर कालेज के पास कार शृंगार की दुकान कर रखी है। दुकान से शनिवार सुबह करीब पांच बजे लोगों ने धुआं उठता दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने दमकल व दुकान मालिक को दी। दुकान में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। फिर भी माना जा रहा है कि आग बिजली के  शार्ट-सर्किट से लगी होगी। आग लगने की सूचना पाकर करीब आधे घंटे बाद नारनौल से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं इस बीच लोगों ने भी अपने-अपने साधनों से भी आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग व लोगों के प्रयास से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।  
- यह सामान जलकर हुआ राख
आग से दुकान में रखे दो कंप्यूटर सैट, कटिंग मशीन, 47 स्पीकर सैट, 42 पाईप, चार सेट बूफर, 8 सैट बाडी कवर, 24 हेलमेट, 260 परफयूम, 150 एलईडी, 18 सेंटर  लॉक, 240 बैग, 35 सैट फोग लैंप, 10 सैट गाड़ी कैमरा, 18 क्रोम कीट, 18 सैट व्हील कप सहित दुकान में रखे 12 हजार रुपये की नगदी भी आग में जल गई।
विज्ञापन

- दुकानदार ने दी थाने में शिकायत
पुलिस में दी शिकायत में दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि करीब 14 लाख का सामान आग में जला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगने की जांच की।
- नारनौल में दीपावली पर जली थी तीन दुकान
दुकान शार्ट सर्किट के कारण आग जलने की जिला में अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब डेढ़ साल पूर्व नारनौल के सैन चौक पर दुकान में आग लगी थी। जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया था। वहीं डेढ़ साल पूर्व ही मोहल्ला जमालपुर में एक कंप्यूटर की दुकान पर आग लगी थी। वहीं गत दीपावली पर शहर के मुख्य बाजार में तीन दुकानों में भी आग लग गई थी। जिसके कारण इन दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था।
- केवल नारनौल या महेंद्रगढ़ में ही है दमकल
जिला में केवल नारनौल व महेंद्रगढ़ में ही दमकल की गाड़ियां हैं। जिले के कस्बों अटेली, नांगल चौधरी, निजामपुर, सिहमा, सतनाली व कनीना में दमकल की सुविधा नहीं है। वहीं यहां के बाजार बड़े होते जा रहे हैं। ऐसे में यहां के लोग  समय-समय पर दमकल केंद्र खोलने की मांग करते रहते हैं, परंतु सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें