मोहनपूर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : Narnol
खाटू श्याम धोक लगाकर आ रहे श्रद्धालुओं की कार कीकर के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कारोली वासी औमकार की मौके पर ही मौत हो गई व उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हादसा सड़क पर अचानक नीलगाय के आ जाने से हुआ। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया घटना के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए ब्यान में रेवाड़ी को कोरोली वासी बीरसिंह ने बताया कि उसके चाचा औमकार अपने परिवार के सदस्य पंकज, सुमन, पारूल के साथ कार में श्याम बाबा की धोक लगाने के लिए शनिवार को खाटू गए थे। श्याम बाबा के दर्शन करने के बाद जब रविवार को वह वापस आ रहे थे तो पंकज गाड़ी चला रहा था। जब वह कनीना सड़क पर मोहनपुर टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो कार के सामने अचानक से नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया जिससे कार सड़क के बाई तरफ किकर के पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। वहीं औमकार को गंभीर चोटें आई। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान औमकार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।