फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पैदल-पैदल जा रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ऊंची भांडोर में खेत में पैदल जा रहे युवक को गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव ऊंची भांडोर निवासी आनंद ने बताया कि सोमवार रात्रि को वह और उसका बड़ा भाई धर्मबीर लगभग (28) निवासी ऊंची भांडोर रात्रि को करीब 8.30 बजे पैदल अपने खेत में जा रहे थे। सोमवार रात्रि को अटेली-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव की सीमा में आरा मशीन के पास पहुंचे तो महेंद्रगढ़ की ओर से एक गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को बड़ी तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से चलाता हुआ आया और गलत दिशा में आकर उसके भाई धर्मबीर को टक्कर मार दी। वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। गाड़ी चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को मृतक के छोटे भाई आंनद के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक धर्मबीर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। मृतक धर्मबीर अविवाहिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें