फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: अंडर पास के पिल्लर से टकराई गाड़ी, सड़क हादसे में एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Jan 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सतनाली

सार

महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुल 4 लोग गाड़ी में सवार होकर सतनाली अस्पताल में जा रहे थे। रास्ते में ही रेलवे अडंर पास के पिलर से उनकी गाड़ी टकरा गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में रात के समय सतनाली से नांवां के बीच अंडर पास के पिल्लर से गाड़ी टकराने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालात गंभीर बताई जा रही है तथा उसे आगामी उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मंगलवार रात करीब 11 बजे खंड सतनाली के गांव नांवां निवासी तेजपाल पुत्र ओंकार सिंह व ईश्वर पुत्र थावरमल सहित कुल 4 लोग गाड़ी में सवार होकर सतनाली अस्पताल में जा रहे थे। रास्ते में ही रेलवे अडंर पास के पिलर से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में तेजपाल पुत्र ओंकार सिंह की मृत्यु हो गई जबकी 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव नांवां निवासी युवक यशपाल ने बताया कि उसके पिता थावरमल अस्पताल में भर्ती हैं उनसे मिलने व कुछ जरूरी सामान देने के लिए वह नांवां से सतनाली के लिए जा रहे थे। रास्ते में रेलवे अडंर पास के पिलर से उनकी गाड़ी टकरा गई जिसमें तेजपाल की मृत्यु हो गई। जबकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार पिछले शुक्रवार को ही तेजपाल के पिता ओंकार सिंह का निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें