नारनौल। निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर पवेरा गांव के पास एक स्विफ्ट डिजायर में अचानक से आग लग गई। गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं। पवेरा गांव के पास वीरवार देर शाम करीब 7 बजे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। जब गाड़ी चालक चलाने लगा तो अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग नारनौल को आग लगने की जानकारी दी गई। शाम के करीब 7:30 बजे दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि गाड़ी में सवार तीनों व्यक्तियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।