फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 148बी पर राजकीय महाविद्यालय के पास कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कलोथड़ा निवासी रामफल व सोनू रविवार को अपनी बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ शहर में आए थे। यहां अपना काम निपटाकर दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक पर वापस अपने घर जा रहे थे। जब बाइक नारनौल रोड पर राजकीय महाविद्यालय के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें रामफल का हाथ टूट गया सोनू को सिर पर चेहरे पर चोटें आई हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें